जय जिनेन्द्र ,
एक बार फिर से आप सबका इस ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है । 

भावार्थ - श्रावक के बारह व्रतों में से नववाँ व्रत सामायिक है। उसके पाँच अतिचार हैं। वे जानने योग्य हैं, परन्तु आचरण करने योग्य नहीं हैं। जैसे कि -
         १. सामायिक के समय मन में बुरे विचार किये हों। 
         २. कठोर या पापजनक वचन बोले हों। 
         ३. अयतनापूर्वक शरीर से चलना, फिरना, हाथ-पाँव फैलाना, संकोचना आदि क्रियाएँ की हों । 
         ४. सामायिक करने का काल याद न रखा हो। 
         ५. अल्पकाल तक या अनवस्थित रूप से जैसे-तैसे सामायिक की हों।
         इन पाँच अतिचारों से होने वाला मेरा पाप निष्फल हो ।
सामायिक का सम्यक् प्रकार काया से स्पर्श न किया हो, उसका पालन न किया हो, अतिचार टाल कर उसकी
शुद्धि न की हो (शोभा से युक्त न की हो ) उसे पूर्ण न किया हो, कीर्तन न किया हो, उसकी आराधना न की हो एवं जिनेश्वर की आज्ञानुसार उसका पालन न किया हो, तो उससे होने वाला मेरा पाप निष्फल हो।


आज के लिए इस ब्लॉग में इतना ही ।

अगर भगवान की आज्ञा के विरूद्ध कुछ भी कहा हो तो मिच्छामी दुकड़म । 

पूरा ब्लॉग पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद । अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा हो तो नीचे comment में हमें जरूर बताएं । आप हमें FOLLOW एवं E-MAI द्वारा सब्सक्राइब भी कर सकते हैं ताकि आपके पास यह ज्ञान निरंतर आता रहे।हमें जरूर बताएं । 


जय जिनेन्द्र ,
जय महावीर ।